6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

राजस्थान में डोटासरा खेमे की बड़ी सफलता, सारिका सिंह बनीं महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष; एक और नेता का बढ़ा कद

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस संगठन में फेरबदल शुरू हो चुका है। हाल ही में प्रदेशभर में कई नियुक्तियां की गई है। इसी बीच प्रदेश को नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष मिल गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sarika Chaudhary

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस संगठन में फेरबदल शुरू हो चुका है। हाल ही में प्रदेशभर में कई नियुक्तियां की गई है। इसी बीच प्रदेश को नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष मिल गई है। गोविंद सिंह डोटासरा खेमे से आने वाली सारिका चौधरी को महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सारिका चौधरी वर्तमान में राजस्थान कांग्रेस में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वहीं नागौर जिले से तालुक रखती हैं।

साथ ही कांग्रेस ने कैप्टेन अरविंद कुमार को कांग्रेस राष्ट्रीय वॉर रूम का वाईस चेयरमैन बनाया। बताया जा रहा है कि कैप्टेन अरविंद कुमार का पद कांग्रेस ने बढ़ाया है।

बताते चलें कि कांग्रेस ने 8 प्रदेशों में महिला कांग्रेस इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने राजस्थान में सारिका सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गुजरात, गोवा, मिजोरम, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की है।