20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे का बड़ा अपडेट : आज राजस्थान में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, वोटिंग के दिन यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Train Cancelled : उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यतायात प्रभावित रहेगा। राजस्थान में कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। नीचे पढ़ें पूरी जानकारी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Apr 19, 2024

train cancel

जयपुर. गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब के अंबाला में किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी है। जिसका असर रेलवे पर भी पड़ रहा है। रेलवे यातायात बाधित होने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुई है।

शुक्रवार को जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन बाड़मेर से रवाना होकर दिल्ली तक ही संचालित होगी, साथ ही श्रीगंगानगर-अंबाला ट्रेन व अम्बाला-श्रीगंगानगर ट्रेन का संचालन भी बठिंडा से अंबाला के मध्य आंशिक रद्द रहा। आज 19 अप्रैल को अंबाला-श्रीगंगानगर ट्रेन का संचालन भी अंबाला से बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाड़ी संख्या 14662, जम्मू तवी-बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 19 अप्रैल शुक्रवार को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा दिल्ली से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेल सेवा जम्मू तवी-दिल्ली के बीच आज आंशिक रद्द रहेगी। वहीं जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन शुक्रवार को जम्मू से रवाना होने के बाद परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना, गिल, जाखल होकर संचालित होगी।

रेलवे यात्रियों को परेशानी

अम्बाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात गुरुवार को भी प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रीगंगानगर- ऋषिकेश ट्रेन व ऋषिकेश - श्रीगंगानगर ट्रेन का संचालन गुरुवार को प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहा। शुक्रवार को भी संचालन रद्द रहेगा। इनके अलावा बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन गुरुवार को दिल्ली से जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रही।

यह भी पढ़ें :Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मतदान के दिन आज कैसा रहेगा मौसम…? जानें