
PM Narendra Modi Rajasthan Visit
PM Narendra Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे। पीएम कार्यालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के दौरान 5500 करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
सबसे पहले श्रीनाथ जी दर्शन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को राजस्थान की यात्रा पर जायेंगे। करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नाथद्वारा श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। करीब 11:45 बजे वे नाथद्वारा में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद 3:15 बजे प्रधानमंत्री आबू रोड स्थित ब्रह्मकुमारियों के शांतिवन परिसर जायेंगे।
नाथद्वारा में शिलान्यास, लोकर्पण और उदघाटन
पीएम मोदी राजस्थान को करीब 5500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें अवसंरचना और परिवहन-संपर्क को मजबूत करने पर होगा। सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनाओं से माल और सेवाओं की आवाजाही में सुविधा होगी।
सड़क और उदयपुर रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास की आधारशिला
PM मोदी राजसमंद और उदयपुर में दो-लेन वाली सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सभी को लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की भी आधारशिला रखेंगे। वे गेज परिवर्तन परियोजना और राजसमंद में नाथद्वारा से नाथद्वारा तक नईलाइन के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे।
तीन राष्ट्रीय सड़क परियोजना
पीएम मोदी उदयपुर से शामलाजी तक 114 किमी लंबी छह लेन, बिलारा-जोधपुर खंड में दुपहिया आदि वाहनों के लिए सड़क को चौड़ा करने (पेव्ड शोल्डर) के साथ 110 किमी लंबी सड़क को 4 लेन का बनाने के लिए चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना और शोल्डर खंड के साथ 47 किमी लंबी दो लेन वाली सड़क निर्माण परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
ब्रह्मकुमारियों के शांतिवन परिसर में प्रधानमंत्री
पीएम मोदी का विशेष ध्यान देश में आध्यात्मिक पुनर्जागरण को गति देने पर रहा है। प्रधानमंत्री ब्रह्मकुमारियों के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे। यहां वह सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार का शिलान्यास करेंगे। यह आबू रोड में 50 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।
Published on:
09 May 2023 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
