21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर कैंट स्टेशन पर रुकेगी बिलाड़ा पैसेंजर ट्रेन

लोगों की लम्बे समय से चल रही मांग को देखते हुए 17 नवम्बर से जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर ट्रेन जोधपुर कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

avanish kr upadhyay

•

Nov 16, 2015

बनाड़ क्षेत्र व आसपास के लोगों के लिए अब जोधपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल सेवाएं मिल सकेंगी। लोगों की लम्बे समय से चल रही मांग को देखते हुए 17 नवम्बर से जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर ट्रेन जोधपुर कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

फिलहाल यह ठहराव छह माह के लिए ही किया गया है। सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत इसका उद्घाटन करेंगे।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर-बिलाड़ा-जोधपुर सवारी गाड़ी का 17 नवम्बर से जोधपुर कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

जोधपुर से बिलाड़ा जाने वाली सवारी गाड़ी जोधपुर कैंट स्टेशन पर शाम 06:47 बजे पहुंचकर शाम 06:48 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह बिलाड़ा से जोधपुर आने वाली सवारी गाड़ी जोधपुर कैन्ट स्टेशन पर सुबह 07:39 बजे पहुंचकर सुबह 07:40 बजे प्रस्थान करेगी।