20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

बिपरजॉय ने गहलोत सरकार के आपदा प्रबंधन की पोल खोली: जोशी

गुजरात सरकार के आपदा प्रबंधन से सीख लें गहलोत सरकार: जोशी - भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले...

Google source verification

जयपुर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने बिपरजॉय तूफान से राजस्थान में हुए भारी नुकसान पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इस तूफान की भयावता को लेकर सभी प्रकार की सूचनाएं सरकार के पास थी। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर भी प्रदेश सरकार ने दावे किए थे। इसके बावजूद भी दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के 5 जिलों सहित अन्य स्थानों पर तूफान से भारी नुकसान हुआ है। जो समाचार मिले हैं, उसके मुताबिक 7 लोगों की मृत्यु हो गई हैं। सैकड़ों लोग पानी में फंसे हुए हैं। कई घर ध्वस्त हो चुके हैं। कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। अस्पताल में पानी भरने से भर्ती मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे ऐसा लगता है कि गहलोत सरकार आपदा प्रबंधन में पूर्ण रूप से विफल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात सरकार के आपदा प्रबंधन से सीख लेनी चाहिए, वहां 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने के बाद भी किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।