जयपुर। पिंकसिटी की लाइफलाइन बीसलपुर डेम लगातार छलक रहा है। डेम में पानी की बंपर आवक के चलते 6 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। भीलवाड़ा, अजमेर और चित्तौड़ जिलों में हुई भारी बारिश से बांध में पानी की आवक में सहायक नदियां उफान पर हैं जिसके चलते बीसलपुर बांध के गेट खोलकर चौथे दिन भी पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है।