बीसलपुर बांध में सामान्यताय अगस्त महीने में ही पानी की आवक होती है। वजह है कि जब चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा, राजसमंद के साथ ही अजमेर और टोंक से सटे कैचमेंट एरिया में अच्छी बरसात होती है तो बांध में बरसाती पानी की आवक होती है। आज कई सालों के बाद थाडोली नाला चला। इस नाले का पानी भी बीसलपुर बांध में आता है। ऐसे में बांध में पानी की अच्छी आवक के लिए अगस्त महीने में होने वाली मानसून की अच्छी बरसात से उम्मीद लगाई जा रही हैं। आज दोपहर तक बीसलपुर बांध का लेवल 306.89 आरएल मीटर रहा है। बांध में अब तक जयपुर, अजमेर, टोंक के लिए करीब तीन महीने तक की पेयजल आपूर्ति का पानी आ चुका है।