5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महीने के अंत छलक सकता है बीसलपुर बांध, पिछले 24 घंटे में बांध का 12 सेमी बढ़ा जलस्तर

- बांध में हो रही बारिश के पानी की बंपर आवक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 14 Aug 2024, 12:58 PM IST

जयपुर. शहर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम छलकने के कगार पर पहुंच गया है। बांध में बारिश के पानी की बंपर आवक हो रही है। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक बांध फिर से छलक जाएगा। जयपुर समेत चार जिलों को बीसलपुर बांध से रोजाना पानी की आपूर्ति होती है। वर्ष 2022 में आखिरी बार बांध ओवरफ्लो हुआ था। तब बांध के चार गेट खोले गए थे। वहीं पिछले साल बारिश कम होने पर बांध को भी मायूसी का सामना करना पड़ा था। इस बार बांध में मानसून सक्रिय होने के साथ ही पानी की जबरदस्त आवक हुई है और अब बांध छलकने से महज कुछ मीटर ही दूर है।

बीसलपुर बांध का जलस्तर आज सुबह 6 बजे 312.59 आरएल मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में बांध के गेज में 12 सेंटीमीटर बढ़ोतरी हुई। वहीं त्रिवेणी में भी पानी का बहाव 10 सेमी बढक़र 2.80 मीटर पर जा पहुंचा है। पानी की बीसलपुर बांध में आवक को देखते हुए सिंचाई विभाग ने माह के अंत तक बांध छलकने की पूरी उम्मीद जताई है। गौरतलब है कि बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और अब बांध छलकने से महज 2.91 मीटर ही दूर है। वहीं बांध में अब भी तेजी से पानी की आवक बनी हुई है। बांध में हो रही पानी की आवक को देखकर बांध के आस पास के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बांध में पानी की ज्यादा आवक होने पर ही किसानों को सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध होता है।