
jk lon hospital
जयपुर। अलवर में मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव जसवंत गुर्जर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अतिसंवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
जरूरत है ऐसे समय में पीड़िता के साथ खड़े होने की, उसे त्वरित न्याय कैसे मिले इस दिशा में प्रयास करने की। गुर्जर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा के नेता लगातार सरकार पर सवाल उठाते हुए बयानबाजी दे रहे हैं जबकि भाजपा शासित राज्यों में सरकारें ऐसी घटनाओं पर पर्दा डालने की कोशिश करती हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में संवेदनशील सरकार है इस संबंध में तुरंत एक्शन लिया गया। आरोपियों की गिरफ़्तारी के निर्देश दिए गए पीड़िता को मुआवज़ा दिया गया। इसके बावजूद भाजपा के नेता राजस्थान के रणथंभौर में प्रियंका गांधी के जन्मदिन मनाने पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
क्या भाजपा के नेताओं ने अपने जन्मदिन मनाने कैंसिल कर दिए क्या उन्होंने अपने समारोह रद्द कर दिए। गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं पीड़िता को ज़रूर इंसाफ़ मिलेगा। राजस्थान में भाजपा नेता मात्र बयानों की राजनीति कर प्रदेश की छवि धूमिल करने में लगे है कि उनका नेतृत्व उनके बयानों से खुश हो जाए।
अलवर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिला महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
जयपुर। अलवर में दुष्कर्म की शिकार हुई मूक बधिर नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार से मिलने प्रदेश महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल आज जेके लोन अस्पताल पहुंचा। 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जेके लोन अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सकों से भी पीड़िता के उपचार को लेकर जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सारिका सिंह, महिला कांग्रेस की महामंत्री दीप्ति शर्मा, रूबी खान और जयपुर हेरिटेज महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रानी लूबना शामिल रहे।
Updated on:
13 Jan 2022 01:23 pm
Published on:
13 Jan 2022 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
