
भाजपा का प्लान, अब इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर्स के जरिए होगा मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा ने सोशल मीडिया पर फोकस कर दिया है। पार्टी ने व्हाट्सएप चैम्बर बनाया है। इसके जरिए एक लाख ग्रुप बनाए जाएंगे, जिसके माध्यम से 2 करोड़ 56 लाख लोगों से पार्टी जुड़ेगी। इन सभी लोगों के जरिए पार्टी का प्रचार-प्रसार जमीनी स्तर तक पहुंचेगा। अब पार्टी ने एक नया प्लान भी तैयार किया है। पार्टी इन्फ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के जरिए मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी।
भाजपा के लिए 2023 का राजस्थान विधानसभा और 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी किसी भी कीमत पर राजस्थान में सरकार बनाने की कोशिश में है। ताकि लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर चुनाव जीता जा सके। यही वजह है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर्स के जरिये पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों भाजपा मुख्यालय पर बैठक भी हुई, जिसमें इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर्स को बुलाा गया था।
यह है पार्टी का प्लान
हर जिले में 4 से 5 इन्फ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इनके जरिए मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार करके पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा। साथ ही गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी इनके जरिए माहौल बनाया जाएगा। पार्टी का मानना है कि इन्फ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स के लाखों फॉलोअर्स हैं। उनकी पोस्ट को लोग देखना पसंद करते हैं, इस वजह से पार्टी इनका उपयोग चुनाव में करेगी।
एक लाख व्हाट्सएप ग्रुप, 30 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य
पार्टी ने व्हाट्सएप चैम्बर का निर्माण किया है। इसके जरिए एक लाख ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप दो तरह के बनाए जाएंगे। एक ग्रुप में बूथ से जुड़े पदाधिकारी और दूसरे ग्रुप में उस बूथ के मतदाताओं को जोड़ा जाएगा. ताकि लोगों से सीधा संवाद हो सके। पार्टी ने 30 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है।
Published on:
06 Jun 2023 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
