3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchayat Local Body Elections : राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर कांग्रेस गंभीर, जिला अध्यक्षों को दिया बड़ा आदेश

Panchayat Local Body Elections : राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर कांग्रेस पार्टी गंभीर हो गई है। आलाकमान ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को बड़ा आदेश जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan panchayat and local body elections Congress is serious all district presidents given big order

राजस्थान कांग्रेस। फोटो - ANI

Panchayat Local Body Elections : राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 45 जिलों में जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हर जिला कार्यकारिणी में बनाए जाएंगे 71 पदाधिकारी

इसके तहत हाल ही नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों से कार्यकारिणी के लिए नामों की सूची मांगी गई है। कई जिलों से ये सूचियां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचनी भी शुरू हो गई हैं। हर जिले की कार्यकारिणी में 71 पदाधिकारी बनाए जाएंगे।

5 जिलों में अब तक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं

प्रदेश में कांग्रेस संगठन के कुल 50 जिले हैं, जिनमें से 45 जिलों में हाल ही नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। हालांकि, जयपुर सहित 5 जिलों में सियासी गुटबाजी के चलते अब तक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसी कारण प्रदेश इकाई ने फिलहाल 45 जिलों में ही कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिला अध्यक्षों को निर्धारित प्रोफॉर्मा भी भेजा गया है।

चुनाव से पहले जिला स्तर पर संगठन हो सक्रिय - कांग्रेस

प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर न्यायालय की ओर से 15 अप्रैल तक की समय-सीमा भी तय की जा चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि चुनाव से पहले जिला स्तर पर संगठन पूरी तरह सक्रिय और मजबूत हो। पार्टी का मानना है कि समय रहते जिला कार्यकारिणियों के गठन से जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को धार दी जा सकेगी।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Story Loader