
Vidhyadhar Nagar Assembly Election Results 2023 : राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी ये स्थिति अब साफ हो चुकी है। अभी तक आए परिणामों और रुझानों में प्रदेश से कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। वहीं भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। वहीं राजस्थान की हॉट सीट विद्याधर नगर से दिया कुमारी ने भारी वोटों से जीत हासिल की है। जनता ने रिवाज कायम रखते हुए बीजेपी को सत्ता की चाबी सौंप दी है। दिया कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71 हजार 368 मतों से हराया है। दीया कुमारी को एक लाख 58 हजार 516 मत मिले, जबकि सीताराम अग्रवाल को 87 हजार 148 मत मिले। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी है। दिया कुमारी को सीएम चेहरे की रेस में शामिल माना जा रहा है।
दीया कुमारी को टिकट मिलने पर मचा था बवाल
जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी से दीया कुमारी को टिकट मिलने के बाद काफी बवाल भी मचा था। नरपत सिंह राजवी का टिकट कटने के बाद यहां के कार्यकर्ता निराश नहीं है, बल्कि दीया कुमारी को भारी मतों से जिताने का दावा भी किया था। दीया ने 10 साल पहले राजनीति में कदम रखा। साल 2013 में सवाई माधोपुर से विधायक चुनी गईं। साल 2019 में राजसमंद से लोकसभा चुनाव जीता था। इस बार भी राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें : सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत 26396 वोटों से जीते
राजस्थान में ऐसा है रिवाज
राजस्थान में पिछले 30 साल से राज बदल रहा है। 1993 में भाजपा, 1998 में कांग्रेस, 2003 में भाजपा, 2008 में कांग्रेस, 2013 में भाजपा और 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी है। इस बार सीएम अशोक गहलोत रिवाज बदलने का दावा कर रहे थे, लेकिन शुरुआती रुझानों से राज बदलता दिख रहा है।
Published on:
03 Dec 2023 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
