
जयपुर।
भाजपा के पूर्व विधायक कुंजीलाल मीना का सोमवार सुबह लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे अस्थमा के चलते पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में ही भर्ती थे। उन्होंने जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सुबह करीब चार बजे अंतिम सांस ली। मीना के निधन की खबर फैलते ही परिजनों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहार दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार कुंजीलाल मीना को पिछले दिनों जयपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य को लेकर निगरानी में लगी हुई थी। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। मीना का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बामनवास में सुबह 11 बजे होगा।
गौरतलब है कि कुंजीलाल मीना पूर्व में बामनवास से चार बार विधायक रह चुके हैं। वे एक बार सवाई माधोपुर से सांसद भी रह चुके है।
Published on:
07 Jan 2019 08:15 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
