14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश में भाजपा का माहौल : मदन लाल सैनी

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में टिकट चाहने वालों की भीड़
less than 1 minute read
Google source verification
bjp rahasthan

madan lal saini

जयपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या से साफ है कि प्रदेश में भाजपा का माहौल है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बुधवार को अपने समर्थकों के साथ विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के इच्छुक नेताओं का जमावड़ा रहा। प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं का न केवल बायोडाटा लिया, बल्कि एक-एक कर सभी से संबंधित विधानसभा क्षेत्र में चुनावी समीकरणों को लेकर भी चर्चा की। एक कार्यकर्ता ने तीन विधानसभा क्षेत्रों से टिकट मांगा तो सैनी ने पूछा कि चुनाव कहां से लड़ोगे? इस पर कार्यकर्ता ने कहा कि तीनों में से किसी एक विधानसभा से टिकट दे दीजिए। सैनी ने कई दावेदारों को संगठन को लेकर भी सवाल पूछे तो अटक गए। इस पर सैनी ने कहा कि पूरी तैयारी करके आना चाहिए, ताकि दावेदारी को लेकर कोई आशंका नहीं रहे। चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में सैनी ने कहा कि चुनाव लडऩे के इच्छुक कार्यकर्ताओं की दावेदारी में वृद्धि का आंकड़ा यह सुनिश्चित करने के लिए काफी है कि प्रदेश में भाजपा के अनुकूल माहौल है और हम प्रदेश में सत्ता में वापसी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग