22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पूरी तरह से चुनावी मोड में आई BJP, कांग्रेस को पटखनी देने के लिए बनाया ये बड़ा ‘प्लान’

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाथद्वारा और आबू यात्रा के बाद अब प्रदेश भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Election bjp plan

Rajasthan Assembly Election 2023 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाथद्वारा और आबू यात्रा के बाद अब प्रदेश भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। इसके चलते अब भाजपा की ओर से 25 जून से महा जनसम्पर्क अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। इस अभियान में सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार से लाडनूं में भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक हुई है और अब शनिवार को कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

हर संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम
भाजपा की ओर से मई के अंतिम सप्ताह में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत हर संसदीय क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के कार्यों को आमजन के सामने रखा जाएगा। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजन को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाना तय किया गया है।

जून में महाजनसम्पर्क
भाजपा की ओर से 25 से 30 जून तक प्रदेश भर में महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के पार्टी पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद सहित अन्य नेता आमजन से सीधा संवाद करेंगे।

राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा
प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बताया कि बैठक में कार्यों की समीक्षा के साथ राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होेने पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, प्रबुद्धजनों को बुलाया जाएगा। वहीं 25 से 30 जून को महासम्पर्क अभियान चलाया जाएगा।

मिशन 2023 व मिशन 2024 पर चर्चा
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सोना पकड़ा जाना यह बताता है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के ढेर पर बैठे हुए हैं। कार्य समिति में मिशन 2023 और मिशन 2024 पर चर्चा होगी। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विचार—विमर्श किया जाएगा। मोदी सरकार की ओर किए गए कार्यों को आमजन तक व्यापक स्तर पर ले जाने पर निर्णय किया जाएगा।