17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics : पड़ोसी राज्यों के भाजपा नेता अब राजस्थान में डालेंगे डेरा

Rajasthan Politics : परिवर्तन यात्रा के जरिए माहौल तैयार करने के बाद अब भाजपा ने आक्रामक रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Sep 27, 2023

photo_6098292719651764186_x.jpg

जयपुर.Rajasthan Politics : परिवर्तन यात्रा के जरिए माहौल तैयार करने के बाद अब भाजपा ने आक्रामक रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी अब दूसरे राज्यों के बड़े नेताओं को राजस्थान के चुनाव समर में उतार रही है। दूसरे राज्यों के नेता अगले दो माह अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरे राज्यों के भाजपा नेताओं के प्रवास को लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में समन्वय बैठक हुई। इसमें सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी सहित पड़ोसी राज्यों के प्रमुख नेता मौजूद रहे। हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के नेता राजस्थान पहुंच गए हैं। इनमें दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा, हाल में नई संसद में विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए सांसद रमेश विधूड़ी, हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, ओमप्रकाश धनखड़, सांसद विजयपाल सिंह तोमर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : निर्दलीय प्रत्याशियों की आएगी 'बाढ़', पिछले चुनाव में 840 ने आज़माई थी किस्मत

विधायकों से राय से तय होंगे सीएम : प्रल्हाद
केंद्रीय कोयला मंत्री और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की अटकलों को विराम दे दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए चुने हुए विधायकों से राय ली जाएगी और उस आधार पर प्रधानमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में चेहरा तय करेगा। डीडी न्यूज की ओर से मंगलवार को शहर के एक होटल में 'डीडी डॉयलॉग : राजस्थान का रण' का आयोजन किया गया। इस दौरान जोशी राजनीतिक सरगर्मियों, जनता के मुद्दों और चुनावी तैयारियों पर बोले। उन्होंने महिला आरक्षण बिल और ओबीसी आरक्षण पर विपक्षी दलों द्वारा राजनीति करने को आड़े हाथ लिया। कहा, विपक्षी पार्टियां वोट बैंक के लिए महिला आरक्षण बिल पर भी मजबूरन साथ आई, लेकिन अब वे ही जनता को गुमराह कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics : सीएम अशोक गहलोत का बयान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से ज्यादा सीटें लेकर प्रदेश मेंं फिर बनाएंगे सरकार