1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Bjp Mission 2023: केंद्रीय नेता करेंगे संभाग दौरा और प्रवास, ये बना है प्लान

Bjp Mission 2023 : को लेकर काम तेज कर दिया है। अब केंद्रीय स्तर के नेता भी हर महीने किसी न किसी संभाग में दौरा और प्रवास करेंगे। इस महीने से यह काम शुरू हो जाएगा। हालांकि पार्टी ने पूरा फोकस अब भी पूर्वी राजस्थान पर कर रखा है। यही वजह है कि पूनिया ने भी अपना रुख भरतपुर संभाग की तरफ किया है।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Aug 04, 2022

Bjp Mission 2023 : को लेकर काम तेज कर दिया है। अब केंद्रीय स्तर के नेता भी हर महीने किसी न किसी संभाग में दौरा और प्रवास करेंगे। इस महीने से यह काम शुरू हो जाएगा। हालांकि पार्टी ने पूरा फोकस अब भी पूर्वी राजस्थान पर कर रखा है। यही वजह है कि पूनिया ने भी अपना रुख भरतपुर संभाग की तरफ किया है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2023 के चुनाव से पहले संगठनात्मक मजबूती के साथ ही धरातल पर मजबूत पकड़ के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मगर आलाकमान ने यह काम प्रदेश इकाई के भरोसे नहीं छोड़ा बल्कि स्वयं केंद्र से भी इसके लिए अलग-अलग संभागों में अब हर महीने बड़े नेताओं को भेजा जाएगा, जो यहां दौरा और प्रवास कर स्थानीय फीडबैक से पार्टी आलाकमान को अवगत कराएंगे। इसी फीडबैक के आधार पर चुनाव से पहले बदलाव होंगे। पूनियां ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को भले ही कम सीटें मिली हों, लेकिन संगठनात्मक दृष्टि से यहां पार्टी मजबूत है और यहां काफी संभावनाएं भी है। पार्टी को उम्मीद है कि संत विजयदास का आत्महत्या सरकार के लिए परेशानी का सबब बनेगा।