31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा में BJP विधायक की रोचक मांग, बोले- स्पीकर महोदय, मेरे माइक का साइज बढ़ा दीजिए; फिर लगे सदन में ठहाके

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को बीजेपी विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने अपनी अनोखी परेशानी को सदन में रखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 21 Mar 2025, 12:45 PM IST

Speaker Vasudev Devnani

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को बीजेपी विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने अपनी अनोखी परेशानी को सदन में रखा। कृपलानी ने विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी से अपने माइक की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्पीकर महोदय, मेरे लिए मेरी टेबल पर लगा माइक ऊंचा करवा दीजिए। पीठ में दर्द होता है, झुककर बोलने में दिक्कत होती है। इसके बाद वहां मौजूद सदस्य हंसी नहीं रोक पाए।

इस पर स्पीकर ने कोई आश्वासन नहीं दिया और कृपलानी से दूसरा सवाल पूछने को कहा। श्रीचंद्र कृपलानी चित्तौड़गढ़ से चार बार विधायक रह चुके हैं और वसुंधरा राजे सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री भी रहे हैं।

58 करोड़ खर्च, फिर भी सड़कें जर्जर

बीजेपी विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने निंबाहेड़ा में सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि RUDP के तहत पेयजल सप्लाई के कारण सड़कों को नुकसान हुआ। 58 करोड़ खर्च के बावजूद सड़कें जर्जर बनी हुई हैं। कृपलानी ने मांग की कि 50 किलोमीटर लंबी टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष बजट जारी किया जाए।

इस पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जवाब दिया कि जो सड़कें खराब हुई हैं, उनकी जांच सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता से कराई जाएगी। यदि सड़कें गारंटी पीरियड में हैं, तो संबंधित ठेकेदार से दोबारा बनवाई जाएंगी। अनियमितता करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

दिव्यांगों को प्रमोशन में 4% आरक्षण मिलेगा

बीजेपी विधायक फूल सिंह मीणा के सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगों को पदोन्नति में 4 फीसदी ‘नोशनल आरक्षण’ देगी। मंत्री ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में राज्य सरकार 30 जून 2016 से नोशनल प्रमोशन का लाभ देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने सभी विभागों से इसके आर्थिक प्रभाव का ब्योरा मांगा है। अगले नीतिगत फैसले के बाद दिव्यांग कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांगों को प्रमोशन में मिलेगा 4% आरक्षण; मंत्री ने विधानसभा में किया खुलासा