29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023 : नड्डा की चुटकी : ‘गहलोत साहब गिनती भूल गए क्या- 2030 से पहले 2023 आता है’

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस सरकार के विजन 2030 पर चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं यहां आया तो देखा जगह-जगह मिशन-2030 के पोस्टर लगे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Oct 05, 2023

photo_6120659341666271622_y.jpg

जयपुर. Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस सरकार के विजन 2030 पर चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं यहां आया तो देखा जगह-जगह मिशन-2030 के पोस्टर लगे हैं। गहलोत साहब भूल गए क्या 2030 से पहले तो 2023 आता है। गिनती भूल गए क्या? ऐसा करोगे तो गुलाटी खा जाओगे।'

नड्डा बुधवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में भाजपा के 'आपणो राजस्थान, सुझाव आपका संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, राजस्थान को बदनाम करने का काम सीएम गहलोत कर रहे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वे महिला उत्पीड़न के नाम पर कई प्रदेशों में जाती हैं, लेकिन राजस्थान में रणथंभौर आकर निकल जाती हैं। इससे पहले वे मोती डूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने गए। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत कई नेता शामिल हुए।

कटाक्ष किया, संकल्प दिलाया, विजन बताया...
1. सीएम गहलोत पर कटाक्ष: गहलोत ने 5 साल तो यह देखने में निकाल दिए कि सचिन कहां जाते हैं। जो विधायक उनके साथ रहे, उन्हें खुली छूट दी और फिर खूब लूट मचाई।
2. संकल्प पत्र को लक्ष्य से जोड़ा: कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके सुझाव से राजस्थान मजबूत होगा। यह संकल्प पत्र एक दस्तावेज ही नहीं है। यह हमारा लक्ष्य है, जिसे हमें पूरा करना है।

3. कांग्रेस ने जनता को चूना लगाया: कांग्रेस के नेता जंगल में चूना डालकर जनता को बताते हैं कि यहां से सड़क निकलेगी। भोली-भाली जनता उसे मान भी लेती थी। चुनाव होते ही जनता को चूना लग जाता है।
4. पीएम के विजन से मांगा टिकट: जो कहा, उसे पूरा किया और जो नहीं कहा, उसे भी करके दिखाया। इसीलिए जनता ने दिल्ली का टिकट दिया और अब राजस्थान का भी टिकट मिले।

लाल डायरी : मंत्री को हटाया, लेकिन दूसरे को नहीं
लाल डायरी मामले में एक मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाया, लेकिन भरतपुर जिले की विधानसभा की विधायक का पति रेप और हत्या के मामले में दोषी है, उसे नहीं हटाया।

यह भी पढ़ें : सीएम गहलोत आज जारी करेंगे विजन 2030 दस्तावेज, 2.50 करोड़ से अधिक मिले हैं सुझाव

1.50 करोड़ लोगों से लेंगे सुझाव
घोषणा पत्र समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 1.50 करोड़ से ज्यादा लोगों से सुझाव लेंगे और उससे संकल्प पत्र तैयार होगा। अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा।
- करीब 8 हजार आकांक्षा पेटियां अलग-अलग माध्यम से प्रदेशभर में भेजी जाएगी।

- सभी जिलों और संभाग मुख्यालय पर एलईडी युक्त रथ खड़े किए जाएंगे।
- मिस्ड कॉल नम्बर, वॉट्सप नंबर, वॉयस कॉल और वेबसाइट के जरिए भी सुझाव दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें : भाजपा के नेताओं को नड्डा का संदेश, एक सुर-लय-ताल से काम करो, कमल खिलाने की चिंता करो