22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुलिश जन्मशती पर्व: प्रबुद्ध हस्तियों ने किया श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश को नमन, सोशल मीडिया पर रहा टॉप ट्रेंड

पत्रकारिता जगत के लिए शुक्रवार, 20 मार्च का दिन एक ऐतिहासिक पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। 'कलम के सिपाही' और पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्मशती पर आज न केवल मरूधरा, बल्कि पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।

2 min read
Google source verification
Karpoor Chandra Kulish ji

File Photo- श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी

पत्रिका समूह के संस्थापक और निर्भीक पत्रकारिता के पुरोधा श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशती पर्व पर आज समूचा देश उन्हें याद कर रहा है। शुक्रवार सुबह से ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर कुलिश जी को नमन करने का जो सिलसिला शुरू हुआ, सिलसिला शुरू हुआ, जो पूरे दिन सोशल मीडिया में छाया रहा। #RajasthanPatrika और #KarpoorChandraKulish हैशटैग्स टॉप 15 में ट्रेंड करते रहे।

सत्ता से लेकर विपक्ष तक ने किया नमन

कुलिश जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए देश के प्रबुद्ध नागरिकों, राजनेताओं और पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की झड़ी लगा दी। कर्पूर चन्द्र कुलिश जी का व्यक्तित्व दलगत राजनीति से ऊपर था।

उनकी जन्मशती पर देश की बड़ी हस्तियों ने उन्हें नमन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कुलिश जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरला ने उनके संसदीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण को याद किया।


केंद्रीय नेतृत्व: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उन्हें पत्रकारिता का आधार स्तंभ बताया।

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें 'राजस्थान का गौरव' बताया। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी उन्हें याद किया।

राजस्थान विधानसभा के 'दिग्गज': विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, किरोड़ी लाल मीणा, झाबर सिंह खर्रा, कन्हैया लाल चौधरी, जोराराम कुमावत, संजय शर्मा, हीरालाल नागर ने उनके विजन को नमन किया।

वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी व डॉ. गोपाल शर्मा ने पत्रकारिता में उनके द्वारा स्थापित उच्च मानकों को याद किया।

इसी तरह से सांसद हनुमान बेनीवाल, सांसद मंजू शर्मा के अलावा वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और अशोक परनामी जैसे दिग्गज नेताओं ने भी पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

युवा और सामाजिक हस्तियों का उमड़ा प्रेम

श्रद्धेय कुलिश जी को नमन करने वालों में ज्योति खंडेलवाल (भाजपा नेता), पंडित सुरेश मिश्रा (सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष), अमित गोयल ( भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष ), विनोद जाखड़ (एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष), राखी राठौर (बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष), डॉ. सौम्या गुर्जर (जयपुर की निवर्तमान मेयर ), आलोक राज (राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष), उपेन यादव ( भाजपा नेता) और निर्मल चौधरी (कांग्रेस के युवा नेता) सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख शख्सियतें शामिल रहीं। युवाओं ने उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखते हुए उनकी लिखी पंक्तियों और जीवन दर्शन को साझा किया।

बेबाक कलम से 'राजस्थान पत्रिका' को वटवृक्ष बनाया

20 मार्च 1926 को राजस्थान के सोडा (टोंक) में जन्मे कर्पूर चन्द्र कुलिश ने अपनी मेहनत और बेबाक कलम से 'राजस्थान पत्रिका' को वटवृक्ष बनाया। वे केवल एक संपादक नहीं थे, बल्कि वेदों के ज्ञाता, चिंतक और लोक संस्कृति के संरक्षक भी थे। आज उनकी 100वीं जयंती पर पूरा देश उनको याद कर रहा है।