
Jaipur government hospitals list (photo-Patrika)
जयपुर। डॉक्टर के परिजनों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में 200 से ज्यादा निजी अस्पतालों के बंद होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। निजी अस्पतालों की हड़ताल के चलते अब मरीजों का भरोसा सरकारी अस्पतालों पर टिक गया है। चिकित्सक संगठनों का कहना है कि इस बंद के कारण करीब 45 से 50 हजार मरीजों की ओपीडी प्रभावित हो सकती है, जबकि 1200 से 1500 ऑपरेशन टलने की आशंका है। इसके अलावा डे-केयर प्रक्रियाएं और नियमित जांच सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
Updated on:
09 May 2026 08:40 pm
Published on:
09 May 2026 08:39 pm
