8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2023 :सीएम गहलोत आज जारी करेंगे विजन 2030 दस्तावेज, 2.50 करोड़ से अधिक मिले हैं सुझाव

Rajasthan Election 2023 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विजन-2030 दस्तावेज जारी करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 5 Oct 2023, 7:47 AM IST

doc.jpg

जयपुर. Rajasthan election 2023 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विजन-2030 दस्तावेज जारी करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के कॉमर्स कॉलेज ग्राउंड में दोपहर 2.30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी मंत्री, बोर्ड निगम चेयरमैन, विधायक हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, युवा, किसान, प्रबुद्धजन भी भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हितधारकों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा । विजन 2030 दस्तावेज में प्रदेश के प्रबुद्धजनों, विषय विशेषज्ञों, हितधारकों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के 2.50 करोड़ से अधिक सुझाव आए हैं और इसके आधार पर राज्य का दस्तावेज तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के 15 नए जिलों में कलक्टर को नहीं मिली निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी, इन दो जिलों में कलक्टर ही नहीं

विजन दस्तावेज से बनेगा कांग्रेस का वचन पत्र
विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर काम शुरू हो गया है। पार्टी ने इसे वचन पत्र का नाम दिया है और इसका ज्यादातर हिस्सा गहलोत सरकार की ओर से जारी होने वाले विजन दस्तावेज 2030 में से लिया जाएगा। यह दस्तावेज पांच अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक' गहलोत जारी करेंगे। इसमें ढाई करोड़ से ज्यादा सुझाव आए बताए। कांग्रेस पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी दस्तावेज में सुझावों को देखेगी और इसके बाद इसमें से महत्वपूर्ण सुझावों को लेकर घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। कमेटी के सदस्य इन सुझावों को अध्ययन करेंगे और देखेंगे कि जनता को कितना फायदा इनसे मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा के नेताओं को नड्डा का संदेश, एक सुर-लय-ताल से काम करो, कमल खिलाने की चिंता करो