23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में भाजपा ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े एक के पीछे एक 2 SUV की दौड़, मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

Jaipur Crime News: दिनदहाड़े व्यस्त मार्ग पर दो गाड़ियों में ऐसी रेस देखकर हड़कंप मच गया। राहगीर भी अनहोनी की आशंका से डर गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 6 Dec 2024, 10:19 AM IST

jaipur police

जयपुर। सरदार पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर गुरुवार दोपहर को अंधाधुंध दौड़ रहीं दो एसयूवी को देख लोगों की रूह कांप उठी। एक के पीछे दूसरी एसयूवी को दौड़ते देख आस-पास चल रहा ट्रैफिक सहम गया। राहगीर भी अनहोनी की आशंका से डर गए। लोगों ने तो अपहरण या फिर गैंग वार तक के कयास लगा लिए। दिनदहाड़े व्यस्त मार्ग पर दो गाड़ियों में ऐसी रेस देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अशोक नगर थाना पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पुलिस ने किसी भी आपराधिक वारदात से इनकार किया है।

चौमूं हाउस सर्कल से लगातार पीछे

पुलिस ने बताया कि चौमूं हाउस सर्कल से दो एसयूवी एक-दूसरे के पीछे दौड़ रही थीं। रेड लाइट मिलने पर आगे चल रही एसयूवी के चालक ने गाड़ी गली में घुसा दी। आगे रास्ता बंद होने पर एसयूवी चालक ने गाड़ी बैक लेकर अंधाधुंध भगाई। उधर, दूसरी एसयूवी में सवार युवकों ने आगे जा रही गाड़ी को रोकने की कोशिश, लेकिन चालक उसे दौड़ाते हुए ले गया। यह सारा घटनाक्रम देख लोगों में डर पैदा हो गया और तरह-तरह की बातें करने लगे।

फाइनेंस कंपनी से जुड़ा मामला

मामला फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। एडिशनल डीसीपी ललित किशोर ने बताया कि फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर के घर हुई फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने मनीष सैनी गैंग के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग