
जयपुर।जयपुर कमिश्नरेट की ईस्ट जिला पुलिस ने 762 मोबाइल रिकवर कर मालिकों को लौटा दिया। इन मोबाइलों की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीसीपी (ईस्ट) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कुछ दिन से जिले में मोबाइल चोरी की वारदात बढ़ रही थीं। इस पर पीड़ितों को उनके मोबाइल दिलाने के लिए साइबर सेल को एक्टिव कर उस पर काम करने के निर्देश दिए।
तकनीकी शाखा के सहयोग से ऑपरेशन री कॉल के तहत साल 2024 में गुम मोबाइलों को सर्च करने के लिए थाने की टीमों का भी गठन किया गया। मोबाइल कंपनी और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआइआर) पोर्टल की सहायता से पुलिस ने कई जिलों और राज्यों से मोबाइल को रिकवर किया।
मोबाइल लेने आए लोगों को दूरसंचार विभाग की ओर से संचालित सीईआइआर पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। पोर्टल पर कैसे कोई अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करवा सकता है। साथ ही उसकी लोकेशन ट्रेस कर सकता है।
Updated on:
6 Dec 2024, 9:06 AM IST
Published on:
6 Dec 2024, 9:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.