
चेहरा तय नहीं, सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने की तैयारी
जयपुर. राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा एक बार फिर यात्रा निकालने जा रही है। इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस के दोनों कार्यकाल पूरा होने के समय यात्रा निकाली थी और चुनाव में सत्ता पर कब्जा किया था। दोनों ही यात्रा के समय भाजपा के पास चेहरा था, लेकिन इस बार भाजपा का चेहरा कौन होगा, यह तय करना बड़ी चुनौती बन गया है।
भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ समेत बड़े नेताओं की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक में आगामी तीन महीनों के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने की राय भी आई। यह भी तय हुआ कि यात्रा सितंबर में निकाली जाए और इसकी घोषणा अगस्त में कर दी जाए।
नेताओं ने यात्रा को लेकर ये दिए थे सुझाव: सत्ता परिवर्तन के लिए कोर कमेटी में यात्रा निकालने को लेकर चर्चा हुई। नेताओं की ओर से यात्रा को लेकर तीन महत्वपूर्ण सुझाव आए थे। एक सुझाव यह था कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ एक यात्रा निकाली जाए, लेेकिन जब चेहरे का विषय अड़ा तो यह सुझाव फीका पड़ता नजर आया। दूसरा सुझाव यह आया कि संभागवार यात्राएं निकाली जाए। तीसरा सुझाव यह आया कि राजस्थान को चार हिस्सों में बांट कर चार यात्रा निकाली जाए।
यात्रा के नाम भी कोई परिवर्तन नहीं
कोर कमेटी की बैठक में यात्रा के नाम को लेकर भी चर्चा हुई थी। सूत्रों के अनुसार जो नाम निकल कर आया, वह था परिवर्तन यात्रा। पार्टी ने 2003 में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में जो यात्रा निकाली थी। उस का नाम परिवर्तन यात्रा ही था। 2003 के चुनाव में भाजपा को विधानसभा चुनाव में पहली बार बहुमत मिला थी। इस चुनाव में पार्टी को 120 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद पार्टी ने 2013 में सुराज संकल्प यात्रा निकाली थी। इस चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। पार्टी को 200 में से 163 सीटों पर जीत मिली थी।
पूरे राजस्थान को कैसे कवर करेंगे?
पार्टी में यह सवाल खड़ा हो गया है कि यात्रा निकालने का निर्णय तो कर लिया गया है, लेकिन सितंबर में यात्रा निकाली जाएगी तो फिर पूरा राजस्थान कैसे कवर हो पाएगा? इससे पहले पार्टी ने जो दो यात्राएं निकाली थी। इसका प्रारूप चुनावी साल की शुरुआत में फरवरी-मार्च में ही बना लिया गया था और अप्रेल में यात्रा शुरू हो गई थी। इस बार अभी तक सिर्फ यात्रा होगी। यही चर्चा हो पाई है।
Published on:
28 Jun 2023 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
