31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूनिया ने 9 घंटे में पूरी की 23 किमी पदयात्रा, चटनी और दही से खाई बाजरे की रोटी

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनता दिखा जोश, 46 जगह हुआ स्वागत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Devendra Sharma

•

Updated: 15 Dec 2022, 6:00 PM IST

पूनिया ने 9 घंटे में पूरी की 23 किमी पदयात्रा, चटनी और दही से खाई बाजरे की रोटी

पूनिया ने 9 घंटे में पूरी की 23 किमी पदयात्रा, चटनी और दही से खाई बाजरे की रोटी

जयपुर.करौली. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जनाक्रोश यात्रा के तहत बुधवार को कैलादेवी से करौली तक 23 किलोमीटर की पदयात्रा 9 घंटे में पूरी की। इस बीच नटनी की छतरी पर पूनिया ने महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा लाई गई बाजरे की रोटी, हरी मिर्च की चटनी और दही के साथ खाई। पूनिया ने कैलामाता के दर्शन के उपरांत करीब 10 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा आरंभ की और देर शाम करीब सात बजे श्रीमदनमोहनजी मंदिर पहुंचे। रास्ते में पूनिया ने अतेवा गांव के आश्रम में भगवान शिव और हनुमानजी के दर्शन किए तथा मौनी बाबा का आशीर्वाद लिया।
खोहरी मोड़ पर स्वागत के दौरान मंच टूट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष गिरते-गिरते बचे।

गहलोत सरकार पर बरसे पूनिया...

पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 90 के दशक से राजनीति में हूं, लेकिन ऐसी निकम्मी सरकार कभी नहीं देखी। सत्ता में आने से पूर्व राहुल गांधी ने किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ करने का वादा किया था, लेकिन चार साल में प्रदेश में 300 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि 18 हजार किसानों की जमीन नीलाम हो गई है। पूनिया बोले कि सबसे अधिक 30 प्रतिशत बेरोजगारी भी राजस्थान में है। रीट की चीट से संगठित शिक्षा माफिया बेनकाब हो चुका है। कानून व्यवस्था चौपट है, अपराधी बेखौफ हैं। पूनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता में सत्ता के खिलाफ सामान्य नाराजगी नहीं बल्कि आक्रोश व्याप्त है। जनाक्रोश यात्रा कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने में ताबूत का काम करेगी।