
राहुल गांधी के बयान पर पूनियां का पलटवार, अमर बलिदानियों का अपमान कांग्रेस की ओछी राजनीति
जयपुर। वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत के लोग जानते हैं कि अखंड भारत के टुकड़े करने में किसका योगदान था, सत्ता की लिप्सा और महत्वाकांक्षा ने भारत और पाकिस्तान के दो टुकड़े किए। उन्होंने कहा कि नेहरू की सत्ता की महत्वाकांक्षा और जिन्ना की सत्ता की महत्वाकांक्षा ने भारत के टुकड़े किए और भारत के टुकड़े करने वाले जोड़ने की बात करते हैं तो हास्यास्पद है, कितना भी करें लेकिन जब वह यात्रा पर निकले और वह अमर बलिदानियों के अपमान की बात करते हैं, यह देश में कांग्रेस की ओछी राजनीति को प्रेरित करता है।
Published on:
17 Nov 2022 08:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
