
Video: BJP का सचिवालय घेराव, पानी की तेज बौछार से मची भगदड़, कई सड़क पर गिरे तो कुछ के फटे कपड़े
जयपुर। भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान भाजपा ने मंगलवार को सचिवालय के लिए कूच किया। स्टेच्यू सर्कल पर भाजपा कार्यकर्ताओं काेे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इस पर थोड़ी देर कुछ गहमागहमी भी हुई। तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने केे लिए पानी की बौछार कर दी। जिससे कार्यकर्ताओं में भगदड़़ मच गई। पानी की बौछार से कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर गए। वहीं कुछ के कपड़े भी फट गए।
इससे पहले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह से ही प्रदेश कार्यालय पर एकत्र होना शुरू हो गए। यहां सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने माकूल व्यवस्था कर रखी है। पुलिस की ओर से जगह-जगह बेरीकेडिंंग लगाई गई।
भ्रष्टाचार को लेकर मुखर
चुनावी साल में बीजेपी नेता प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर मुखर है। केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के बीच ही कांग्रेस की गहलोत सरकार को घेरने को लेकर भी जुटे गए। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एमएलए, मेयर, पार्षद, पार्षद प्रत्याशियों के साथ मोर्चा के पदाधिकारियों को 100—100 लोगों को लाने का टारगेट दिया गया।
यहां देखें वीडियो
Published on:
13 Jun 2023 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
