जयपुरPublished: Jan 01, 2023 11:10:27 am
firoz shaifi
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया उदयपुर और राजसमंद जिले में करेंगे जनाक्रोश महासभा को संबोधित, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुन राम मेघवाल भी अलग-अलग जिलों के दौरे पर
जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार के 4 साल के शासन के विरोध में प्रदेश भाजपा की ओर से निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा अभी भी जारी है। जनाक्रोश रथ यात्रा के बाद अब प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के तमाम नेताओं की अलग-अलग ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं तो वहीं कई केंद्रीय नेताओं को भी जनसभाओं में आमंत्रित किया गया है।