18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की संगठनात्मक बैठकें शुरू, आज अजमेर संभाग की बैठक में होगा ये बड़ा फैसला

भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पहले संभागों की बैठकें ली जा रही है।बड़े प्रदर्शन के दूसरे दिन ही BJP में विस्तार, इन 9 कार्यकर्ताओं पर पार्टी ने जताया भरोसा, 2 की होगी छुट्टी

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Feb 27, 2022

Jaipur

bjp

जयपुर। भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पहले संभागों की बैठकें ली जा रही है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अजमेर संभाग की बैठक बुलाई है।बैठक में संभाग में आने वाले जिलों के अध्यक्ष सहित संभाग प्रभारी, मोर्चो के पदाधिकारी भी रहेंगे और उन्हें संगठन के कार्यो को तेजी से आगे बढाने और जनता को जोड़ने के कार्यक्रम दिए जाएंगे। बैठक में मंडलों, बूथों की सक्रियता, आगामी कार्यक्रम, शक्ति केन्द्र इकाइयों का गठन और 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

मार्च तक सारे संभागों की बैठकें— प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मार्च माह में सभी संभागों की बैठकें लेना तय किया है। इसके बाद जिलों का कार्यक्रम तय किया जाएगा और उन्हें गहलोत सरकार को घेेरने की रणनीति बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही राजनीतिक मुददों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा और पदाधिकारियों को टारगेट भी दिए जाएंगे।

आजीवन सहयोग निधि के लिए काम करें—
भाजपा की कल जयपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गई थी। इसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधित कर पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए थे। पूनियां ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि आजीवन सहयोग निधि पार्टी का एक महत्वाकांक्षी अभियान है। इसमेे तेजी लाएं ताकि पार्टी की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

जयपुर संभाग की बैठक में डॉ. पूनियां के साथ संभाग प्रभारी मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजय पाल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरीराम रिणवां, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, महेन्द्र यादव, मधु कुमावत आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।साथ ही जयपुर संभाग के जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, संभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रवासी, विस्तारक योजना प्रवासी, जिला कोषाध्यक्ष, समर्पण निधि जिला संयोजक भी थे।