
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन प्रदेश भाजपा ने आज दूसरा सवाल राहुल गांधी से पूछा है। भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक वीडियो संदेश को ट्वीट करके पूछा कि राजनीतिक पर्यटन पर आए राहुल गांधी राजस्थान की जनता को अपराधों से मुक्ति कब दिलाएंगे?
सतीश पूनिया ने वीडियो संदेश के जरिए पूछा कि राजस्थान जैसा शांतिपूर्ण प्रदेश अपराधों की आग में झुलस रहा है, 8 लाख 31 हजार मुकदमे इसकी एक बानगी है। महिलाओं के प्रति सर्वाधिक 37 फीसदी अपराध हैं, अनुसूचित जाति के प्रति 27 फीसदी और अनुसूचित जनजाति के प्रति 28 फीसदी अपराध हो रहे हैं।
17 बलात्कार और 7 हत्याएं कांग्रेस पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े करती हैं। सतीश पूनियां ने कहा कि उनकी बहन प्रियंका गांधी कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं तो यहां की लड़कियों के लिए लड़ने वो कब आएंगी। एक लाख से ज्यादा मुकदमें केवल महिलाओं के प्रति दर्ज हैं। राहुल गांधी राज्य पर्यटन के लिए आए हैं लेकिन वो अपनी सराकर के कामों की सुन तो लेते।
राहुल गांधी राजस्थान की जनता, जनजाति और बच्चियों को न्याय कब दिलाएंगे ये उन पर सवाल हैं। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 18 दिन रहेगी, इस लिहाज से भाजपा ने राहुल गांधी से अलग-अलग 18 सवाल पूछने की रणनीति बनाई है। भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन सोमवार को भाजपा ने किसान कर्ज माफी को लेकर सवाल पूछा था। राहुल गांधी की भारत जो़डो यात्रा 21 दिसंबर तक राजस्थान में रहेगी। जहां अलवर के मालाखेड़ा में राहुल गांधी की जनसभा होगी तो वहीं अलवर के रामगढ़ कस्बे के बाद यात्रा हरियाणा के मेवात में प्रवेश कर जाएगी।
वीडियो देखेंः- Bharat Jodo Yatra: यात्रा आज Jhalawar से Kota का सफर करेगी | Rahul Gandhi | Congress | INC
Published on:
06 Dec 2022 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
