2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी सरकार के खिलाफ इस हल्ला बोल से उड़ेगी भाजपा की नींद

देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस मुखर हो गई है और अब आंदोलन का एलान कर दिया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Jul 03, 2021

jaipur

petrol pump

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस मुखर हो गई है और अब आंदोलन का एलान कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन विभाग की ओर से आज शाम चार बजे सहकार मार्ग पर भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप,मोटर गैराज के पास मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ सार्वजनिक रूप से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित पूनिया ने बताया कि यह प्रदर्शन सांकेतिक रूप से होगा और इसमें कोरोना गाइडलाइन्स का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ता और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

जनता का जीना दूभर— सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी कल रसोई गैस के दाम बढाने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की थी। दोनों नेताओ ने अलग अलग बयानों में कहा था कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से छह साल में देश में महंगाई, बेरोजगारी को लेकर बुरी स्थिति बन गई हैै। पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढोत्तरी की जा रही है। इनके दाम प्रतिदिन बढाए जा रहे है जिससे सभी वस्तुओं के दामों आसमान छू रहे है और लोगों का जीना बेहाल हो गया है। कोरोना के चलते पहले से ही लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है और इसके बाद भी मोदी सरकार लोगों को राहत देने के बजाय उनसे वसूली में लगी हुई है।

सात जुलाई से बड़ा आंदोलन — वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देश की सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों की ओर से सात जुलाई से आंदोलन किया जाएगा। एआईसीसी की ओर से सभी कमेटियों को भेजे गए परिपत्र में कहा गया हैं कि वे सात जुलाई से 17 जुलाई तक अपने अपने प्रदेशों के जिलों में आंदोलन की तैयारियां करें। इसके तहत जिला कांग्रेस कमेटियों को अपने अपने जिलों में धरने प्रदर्शन कर मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करना होगा। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़े नेता, विधायक, सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और अन्य नेता शामिल होंगे। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया हैं कि इन कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइन की पालना की जानी चाहिए।

Story Loader