
जयपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा सत्ता बरकरार रखने के लिए शुक्रवार से घर-घर कार्यकर्ता पहुंचना शुरू होगा। इस तरह के कार्यक्रम 30 नवंबर तक चलेंगे। केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2 से 4 नवंबर तक बूथ महा सम्पर्क अभियान चलेगा। इसके तहत मुख्यमंत्री Vasundhara Raje झालावाड़, गृह मंत्री Gulab Chand Kataria उदयपुर, अन्य मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों के बूथ इलाकों में संपंर्क करेंगे। 5 से 8 नवंबर तक कार्यकर्ता परिवार मिलन कार्यक्रम होगा। 8 से 11 नवंबर तक पालिका व नगर परिषद स्तर पर प्रबुद्ध नागरिक स्नेह मिलन, 10 व 11 नवंबर को मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम, 21 व 22 को युवाओं का कार्यक्रम और 30 नवंबर को कमल दिया अभियान होगा।
मदन लाल सैनी जयपुर से करेंगे शुरुआत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष Madan Lal Saini राजधानी जयपुर में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार गोविन्द देवजी मन्दिर में पूजा-अर्चना कर करेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ता साथ रहेंगे।
टिकट वितरण पर दी शेखावत ने सफाई
शेखावत ने संसदीय बोर्ड की बैठक से सीएम के लौटने के सवाल पर कहा कि यह सही नहीं है। बैठक में आज राजस्थान के विषयों को लेकर चर्चा नहीं होनी थी। आज मध्यप्रदेश को लेकर चर्चा हुई है।
गिनाईं उपलब्धियां
शेखावत ने इस अवसर पर किसान कर्ज माफी से लेकर युवाओं को रोजगार देने तक की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने रिकॉर्ड काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जीजा की कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए रफाल का मुद्दा उछाला जा रहा है। यह सबको पता चल चुका है।
Published on:
02 Nov 2018 10:39 am
