15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gehlot हैं जादूगर, आखिकार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मान ही गए और पूछ बैठे अब कौन से जादू … ?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, जनता ने सरकार को डिलीट करने का मन बना लिया है, रिपीट करने का नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
Gehlot हैं जादूगर, आखिकार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मान ही गए और पूछ बैठे अब कौन से जादू ... ?

Gehlot हैं जादूगर, आखिकार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मान ही गए और पूछ बैठे अब कौन से जादू ... ?

जयपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी सीएम गहलोत को जादूगर बता दिया है। चित्तौड़गढ़ में भाजपा जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार की चंद सांसें ही बची हैं। जादूगर जी ने 2018 में भी जादू दिखाया था, लेकिन अब कौन से जादू से यह कह रहे हैं कि सरकार रिपीट होने वाली है। जनता ने सरकार को डिलीट करने का मन बना लिया है, रिपीट करने का नहीं।

जोशी ने कहा कि हम सभी चित्तौड़गढ़ किले की प्राचीर से संकल्प लेते हैं कि जिस तरह चित्तौड़दुर्ग की रक्षा में हमारे पूर्वजों ने विदेशी आक्रांताओं को मार भगाया। उसी का दूसरा रूप आज यह कांग्रेस पार्टी की सरकार है, जिसके कुशासन का बहुत ही कम समय बचा है। कांग्रेस सरकार जाने वाली है

सीपी जोशी ने कहा राजस्थान की गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंप के नाम पर जनता को इस भीषण गर्मी में लाइन में लगने को मजबूर कर रही है। पचपदरा में महंगाई राहत कैंप में एक व्यक्ति की चक्कर खाकर गिरने से मृत्यु हो गई, जिसकी जिम्मेदार यह कातिल कांग्रेस सरकार है। जनता सरकार को एहसास कराएगी, तब राजस्थान की कांग्रेस सरकार को सत्ता जाने का एहसास होगा।उन्होंने चित्तौड़गढ़ में भाजपा जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के बारे में सोशल मीडिया पर भी ट्वीट किया। इस पर लोगों ने जय भाजपा तय भाजपा लिख बीजेपी को सपोर्ट किया।