
पूनियां बोले मुझे उस दिन का इंतजार, जिस दिन 52000 महिला कार्यकर्ता राज्य सरकार को घेरेंगी
जयपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मैं महिला मोर्चा को उस दिन के लिए तैयार देखना चाहते हूं, जब राज्य में महिला अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की 52,000 महिला कार्यकर्ता राज्य सरकार को घेरेंगी। पूनियां शनिवार को महिला मोर्चा की अणुविभा केन्द्र में शुरू हुई दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। इस बैठक में महिला मोर्चा राज्य सरकार के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव भी पारित करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध से सबसे ज़्यादा त्रस्त महिलाएं हैं। मुझे उम्मीद है कि मोर्चा अब और ज्यादा मजबूती से काम करेगा। अगर महिला मोर्चा राज्य सरकार को सक्रियता से घेरेगा तो सरकार को सही तरीके से आईना भी दिखा सकेगा। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा को जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली कार्यसमिति की बैठक हो रही है।। पूनिया ने संगठन को प्रत्येक बूथ, मंडल और जिला स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने संगठन को अगले 3 महीने में निचले स्तर तक पूरा संगठन खड़ा करने का भरोसा दिलाया। सह प्रदेश प्रभारी और सांसद भारती बेन शियाल ने कहा कि महिला मोर्चा को भी पूरी तरह तैयार और प्रशिक्षित होना चाहिए। संगठन में महिलाओं को भी केंद्र की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने और राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने मामले में सक्रियता से काम करना चाहिए।
मंच पर नहीं बैठी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष
मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में तीन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भी शामिल हुई। आम तौर पर पूर्व अध्यक्ष को मंच पर जगह मिलती है, लेकिन इस बार तीनों पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा, सरोज कुमारी और मधु शर्मा को मंच पर नहीं बुलाया गया। तीना कार्यकर्ताओं के साथ ही बैठी। हालांकि मूंदड़ा ने तीनों के पास जाकर उनका सम्मान किया।
Published on:
31 Jul 2021 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
