
अपराध चरम पर और सरकार बरसा रही है डंडे -अरुण सिंह
जयपुर।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जयपुर मे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की निंदा की है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज में "अपराध चरम और पुलिस गरम" हो रही है। पुलिस को कहां से इशारा हुआ यह युवा समझ रहे हैं। सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने में भी आपत्ति है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश मे दलितों पर अत्याचार की संख्या मे वृद्धि हो रही है। सभी विषयों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे, जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर संघर्ष के लिए तैयार है। सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, घायल हुए युवा मोर्चे के महामंत्री राजकुमार बिंवाल और कार्यकर्ताओं से फोन पर स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। आपको बता दें कि झालावाड़ में दलित युवक की हत्या और प्रदेश में एससी—एसटी पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में भाजयुमो ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस से मोर्चा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। जिस पर पुलिस ने लाठियां भांजी, जिसमें आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के चोटें आई। इसे लेकर भाजपा ने सरकार पर हमला बोला और साफ कहा कि युवाओं पर लाठी बरसाना सरकार को महंगा पड़ेगा।
Published on:
10 Jul 2021 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
