युवती महारानी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है और अवधपुरी लालकोठी में पी.जी. हास्टल में रहती है। पुलिस ने दो लाख रुपए तो मौके से ही बरामद कर लिए। वहीं पहले लिए गए पच्चीस लाख रुपए पीजी हॉस्टल के कमरे से बरामद कर लिए। पुलिस ने युवती से पूरे सत्ताईस लाख रूपए बरामद कर लिए है। अब पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है कि उसके साथ इस ब्लैकमेल गिरोह में कौन-कौन शामिल है। डेढ साल पहले युवती ने गुरुग्राम से डिप्लोमा किया था, उस दौरान वह व्यापारी के संपर्क में आई थी।