नाकेबंदी कराई, कैमरों के फुटेज खंगाले
लूट की वारदात के जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना प्रसारित कर राजधानी व ग्रामीण क्षेत्र के थानों में नाकाबंदी कराई गई। शिप्रापथ व अन्य थानों की पुलिस नाकाबंदी में जुट गई। इसके अलावा हाइवे के थानों की पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस से सीकर, आगरा-जयपुर व दिल्ली राजमार्ग पर बाइक से निकलने वाले चालकों की तलाशी ली। इसके अलावा जयपुर शहर में भी विशेष रूप से सर्च अभियान चलाया गया है। आधा दर्जन थानों की पुलिस हुलिया के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों की तलाश भी की जा रही है। साइबर शाखा व तकनीकी कर्मचारियों की टीम फुटेज से सबूत तलाश रही है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जांच की जा रही है। पुलिस के उच्च अधिकारी भी लूट के मामले पर लगातार नजर रख रख रहे हैं।