दरअसल जब भी किसी डिवाइस को किसी अन्य ब्लूटूथ डिवाइस या एप से कनेक्ट किया जाता है तो दोनों के बीच कम्यूनिकेशन होता है। यह संचार UUID यानी यूनिवर्सली यूनिक आइडेंटिफायर कहा जाता है। यही आइडेंटिफायर आपके फोन में मौजूद एप को ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट करता है, लेकिन यदि इसी आइडेंटिफायर की जानकारी हैक कर ली जाए तो आपके फोन को यह हैक भी करा सकता है। कुछ मामलों में ब्लूटूथ संचार एनक्रिप्टेड नहीं होता या सही तरीके से एनक्रिप्टेड नहीं होता तो भी हैकर आपकी जानकारी चुरा सकता है। इससे पहले भी विभिन्न एंड्राइड और आईओएस एप, टेक्स्ट मैसेज, इंटरनेट सर्विस, सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने वालों के डेटा लीक होने की खबरें आई थीं। यह भी सामने आया है कि स्ट्रीमिंग सर्विस का इस्तेमाल भी आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकता है। हाल ही कुछ रिसर्च में सामने आया था कि कई बार यूजर अपनी इन्फर्मेशन छिपाने की कोशिश करते हैं, इसके बावजूद यूजर्स की परमिशन के बिना उनका डेटा कलेक्ट करके फेसबुक, गूगल और नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों के साथ शेयर किया जाता है।