जयपुर

राजस्थान की खूबसूरत बंजारन की बॉलीवुड में एंट्री… इस मूवी में लीड रोल में आएंगी नजर

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रहने वाली हैं युवती, कल तक गुमनाम थी युवती... सोशल मीडिया ने बनाया लोगों को दीवाना, मिल गया कामयाबी का मौका

2 min read

राजस्थान में जन्मी एक और युवती को बॉलीवुड से बुलावा आ गया है। साधारण सी दिखने वाली बंजारन लड़की कहानी भी किसी बॉलीवुड मूवी से कम नहीं है। कल तक वह माला-मनके बेचकर अपना और अपने परिवार का जीवन निर्वाह कर रही थी। वहीं अचानक सोशल मीडिया पर उसकी आंखें ऐसी वायरल हुई कि लोग दीवाने हो गए, और उसे बॉलीवुड में एंट्री मिलने की संभावना बढ़ गई।

यह युवती और कोई नहीं बंजारा समाज की खूबसूरत कजरारी आंखों वाली लड़की मोनालिसा है। महाकुंंभ में माला बेचकर चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान ही मोनालिसा ने अपना राजस्थान कनेक्शन बताया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वह चित्तौड़गढ़ की मूल निवासी है। फिलहाल चित्तौड़गढ़ से उनका परिवार मध्यप्रदेश के खरगौन में शिफ्ट हो गया है।

परिवार ने दी सहमति

मोनालिसा को फिल्मकार सनोज मिश्रा ने अपनी आने वाली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने का ऑफर दिया है। मोनालिसा और उसके परिवार ने फिल्म करने पर सहमति जताई है।

आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल करेंगी अदा

'द डायरी ऑफ मणिपुर' मूवी में मोनालिसा रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल अदा करेंगी। शूटिंग से पहले तीन महीने तक मोनालिसा को मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। गौरतलब है कि महाकुंभ में चर्चा में आने के बाद लोगों की भीड़ के कारण मोनालिसा परेशान हो गई थी और घर लौट गई थी।

Published on:
30 Jan 2025 03:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर