23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्राह्मण महासंगम के समर्थन में आए वकील और कर्मचारी

Brahmin Mahasangam: सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से 3 सितम्बर को जयपुर में ब्राह्मण महासंगम का आयोजन किया जाएगा। इस महासंगम के लिए वकीलों और कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है।
less than 1 minute read
Google source verification
ब्राह्मण महासंगम के समर्थन में आए वकील और कर्मचारी

ब्राह्मण महासंगम के समर्थन में आए वकील और कर्मचारी

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से 3 सितम्बर को जयपुर में ब्राह्मण महासंगम का आयोजन किया जाएगा। इस महासंगम के लिए वकीलों और कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है।

सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रदेश का लगातार दौरा किया जा रहा है। अब तक 30 जिलों में लगभग 200 से ज्यादा मीटिंग कर चुके है। महासंगम के लिए अब वकीलों और कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि 3 सितम्बर को जयपुर में होने वाले ब्राह्मण महासंगम के लिये दी बार एसोसिएशन ने संकल्प लिया है कि जयपुर सहित पूरे प्रदेश के वकील समुदाय इस महासंगम में जयपुर पधारेगें। सचिवालय में कर्मचारी यूनियन संघ ने भी संकल्प लिया है कि आगामी 3 सितम्बर को जयपुर में होने वाले ब्राह्मण महासंगम में ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मण बंधु शामिल होंगे। जो भी निर्णय इस महासंगम में लिये जाएंगे, उन्हें समाज के हर तबके तक पहुंचाया जाएगा।