
Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर। चुनाव नजदीक आते ही टिकट दावेदारों का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। ऐसे दावेदार नाते-रिश्ते तक भूल गए। अलवर ग्रामीण सीट को लेकर ऐसा ही मामला बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर घटित हुआ। यहां अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट हासिल करने के लिए घमासान मचा रहा।
पूर्व विधायक जयराम जाटव के और दूसरे पक्ष के दावेदार समर्थक कार्यालय पहुंचे। जाटव के सामने उनकी ही बेटी मीना कुमारी भी भाजपा से टिकट मांग रही है। यहां दोनों ने जमकर नारेबाजी की और बाद में एक-दूसरे के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
मामला मारपीट तक भी पहुंची, लेकिन एनवक्त पर लोगों ने बीचबचाव किया। इस बीच मीना कुमारी की अपने भाई (जाटव के बेटे) के बीच भी तनातनी हो गई। मीना कुमारी ने मारने के लिए चप्पल तक उठा ली।
यह स्थिति देख भाजपा के बड़े नेता भी एकबारगी सकपका गए। यहां मौजूद दूसरे कार्यकर्ताओं में चर्चा चलती रही कि, राजनीतिक महत्वकांक्षा के कारण ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
Published on:
04 Oct 2023 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
