18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मचा कोहराम, पत्नी हो गई बेसुध

इलाके के बागरियावास की नायावाली ढाणी निवासी बीएसएफ के जवान का बीमारी से निधन हो गया। जानकारी अनुसार मृतक जवान जगदीश कुड़ी है। जवान पिछले काफी दिनों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहा था।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Aug 17, 2023

photo_6264745890900194957_y.jpg

जयपुर.मूंडरू इलाके के बागरियावास की नायावाली ढाणी निवासी बीएसएफ के जवान का बीमारी से निधन हो गया। जानकारी अनुसार मृतक जवान जगदीश कुड़ी है। जवान पिछले काफी दिनों से कैंसर की बीमूंडरूमारी से पीड़ित चल रहा था। जो की पहले गंगानगर में ही अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे थे। लेकिन गत 29 अप्रैल को कैंसर की रिपोर्ट आने के बाद 5 दिवस पहले ही वे छुट्टी लेकर घर आ गए थे और बीकानेर से अपना इलाज करवा रहे थे। बागरियावास पंचायत की ढाणी नायावाली का बीएसएफ जवान जो कि 23 राज बटालियन अनुपगढ गंगानगर सेक्टर में तैनात था।

जवान की बड़ी बेटी सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता का जन्म 01 जूलाई 1967 को हुआ था और वे 1986 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में 23 बटालियन अनूपगढ़ गंगा नगर सेक्टर में एएसआई के पद पर तैनात थे और काफी समय से भी बीमार चल रहे थे जैसे ही उन्हें कैंसर की बीमारी होने का मालूम चला तो उनका जयपुर से इलाज चल रहा था। अस्पताल में ही इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनका देहांत हो गया। जवान की पार्थिक देह पैतृक गांव पहुंचने के बाद जयपुर से पहुंची 39 राज BSF की टुकड़ी ने तीन राउंड फायर कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

यह भी पढ़ें : ब्रेसलेट्स की सबसे लम्बी चेन के लिए नया वर्ल्ड रेकॉर्ड कायम

वही पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा तथा तहसीलदार लोकेन्द्र सिंह मीणा ने पार्थिक देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। जवान के परिवार में एक बेटा महेश तथा बेटी सरोज देवी हैं। जो दोनों ही विवाहित हैं। बीएसएफ के जवानों ने बेटे महेश कुमार को तिरंगा सौंपा। बेटे महेश ने जवान को मुखाग्नि दी। जैसे ही जवान का पार्थिक देह घर पहुंचा तो परिजनों का रो रो कर के बुरा हाल हो गया। वहीं जवान की पत्नी लाडा देवी पति की पार्थिव देह घर पहुंचते ही बार बार बेसुध हो रही थी। जिसे आस पास की महिलाओं ने ढ़ाढस बंधाया। जवान के पिता जग्गू राम जाट तथा माता रूकमा देवी का भी काफी समय पहले निधन हो चुका है। बीएसएफ के अंतिम यात्रा में काफी संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला। भारत माता की जय वंदे मातरम जवान जगदीश प्रसाद अमर रहें के जयघोष से आसमान गुंजायमान कर दिया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News : रिटायर्ड मेजर जनरल आलोक राज होंगे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के नए अध्यक्ष, जानें क्या रहेंगी चुनौतियां