9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

वीडियो : बारिश का मौसम और बीमारियों से अस्पताल ठसाठस

seasonal deseas : प्रदेश में इस समय मानसूनी बारिश का सीजन चल रहा है। ऐसे में मौसम बीमारियां भी जोर पकड़ रही हैं। बीमारियों के चलते बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस कारण अस्पताल भी मरीजों से ठसाठस भरे नजर आ रहे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 06, 2019

जयपुर। seasonal deseas : प्रदेश में इस समय मानसूनी बारिश का सीजन चल रहा है। ऐसे में मौसम बीमारियां भी जोर पकड़ रही हैं। बीमारियों के चलते बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस कारण अस्पताल ( hospital ) भी मरीजों से ठसाठस भरे नजर आ रहे हैं।

बूंदी के नैनवां में तीन दिन से अचानक वर्षा जनित मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाने से नैनवां के सामुदायिक चिकित्सालय ( hospital ) में रोगियों की भरमार हो गई। कई रोगियों को भर्ती करने से चिकित्सालय अटा रहा। सोमवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक 412 रोगी उपचार के लिए पहुंचे, जिसमें से आधे से ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ि़त थे। पचास से अधिक रोगी भर्ती किए गए। आउटडोर में बैठे तीन चिकित्सकों के सामने मरीजों की कतारें लगी हुई थी।

चिकित्सालय सूत्रों ने बताया कि वर्षा जनित बीमारियों के रोगियों की अचानक संख्या बढ़ी है। इनमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी व वायरल के रोगियों की संख्या अधिक है। बीते तीन दिन में आउटडोर में 1134 रोगी उपचार के लिए आए। इनमें से दो सौ से अधिक रोगी उपचार के लिए भर्ती करने पड़े है। तीन दिन में ही मौसमी बीमारियों के पांच सौ से अधिक रोगी उपचार के लिए आ चुके हैं।

भर्ती के लिए करना पड़ रहा इंतजार
सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास आउटडोर ( hospital outdoor ) का आंकड़ा चार सौ की संख्या को पार कर चुका था। इसके बाद कई मरीज कतार में खड़े थे। आउटडोर व जांच के लिए प्रयोगशाला के बाहर भी मरीज कतार में बैठे थे। पुरुष व महिला मरीजों के दोनों वार्ड ठसाठस हो रहे थे। दो दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हो चुके थे तो इतने ही मरीज भर्ती होने की कतार में बैठे थे। बेड कम पड़ जाने से भर्ती होने के लिए रोगियों को इंतजार करना पड़ रहा था।