
सड़क पर इंतजार करती रही मां, बेटी तो नहीं पहुंची, खबर आई कुछ दूरी पर बस ने कुचला
जयपुर. ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में मंगलवार को टनल के पास रोडवेज की अनुबंधित बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। सुबह करीब पौने 12 बजे तेजी से आ रही बस ने स्कूटी को पीछे से चपेट में लिया। जिस कारण गिरने से महिला बस के टायर के नीचे आ गई। शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह से कुचल जाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाधिकारी जयमल सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान राम नगर मच्छ की पीपली, गोनेर निवासी प्रीति अग्रवाल (36) के रूप में हुई है। प्रीति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, वहां यहां ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पर गंगापुर जा रही अपनी मां को कुछ सामान देने आई थी। मां से मिलने से पहले ही हादसे में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी मां मिल गई, जिनके मोबाइल से पुलिस ने प्रीति के पति को घटना की जानकारी दी। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस बस जब्त कर मामले की जांच कर रही है।
मां को सामान देने गई थी प्रीति
प्रीति के पति विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि प्रीति की मां गंगापुर की रहने वाली है। वह यहां पोते-पोती को पढ़ाने के लिए महेश नगर में उनके साथ रहती है। मंगलवार को वह गंगापुर जा रही थी। प्रीति उन्हें बाजार से लाया कुछ सामान देने गई थी। हादसे का पता चलने के बाद प्रीति के 12 वर्षीय बेटे तनिष्क और 7 वर्षीय बेटी ख्याति का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दिनभर परिवार का ढांढस बंधाते रहे।
Published on:
27 Sept 2022 09:24 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
