जयपुर

जयपुर में हुआ व्यापारी का अपहरण, पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में एक व्यापारी के अपहरण का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Nov 20, 2022

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक व्यापारी के अपहरण का मामला सामने आया है। मालपुरा गेट पुलिस ने आरोपी करतार सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से व्यापारी बिरदी चंद जैन को छुड़ा लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व करण शर्मा ने बताया कि प्रताप नगर निवासी रवि कुमार जैन ने मालपुरा गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि 17 नवंबर की रात 9 बजे उसके पिता विरदी चंद जैन दुकान पर मौजूद थे। इस दौरान करतार सिंह मीणा उनकी दुकान पर आया और बिरदी चंद को गाड़ी में बैठा कर ले गया। इसके बाद करतार सिंह मीणा का उनके पास फोन आया कि पैसे देकर बिरदी चंद को ले जाओ। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों में कई जगह दबिश दी। रविवार को पुलिस ने टोंक जिले के देवली स्थित नासिरदा में सूचना मिलने पर दबिश दी। जहां अपहरण किए गए व्यापारी बिरदी चंद जैन को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छुड़ा लिया। मौके से आरोपी करतार सिंह मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रहीं है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि करतार सिंह ने पूर्व में बिरदी चंद को कोई सामान बेचा था। जिसकी एवज में करतार सिंह अपने बकाया रूपए बिरदी चंद में मांगता था। दोनों के लिए रूपयों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में करतार सिंह ने 17 नवंबर को बिरदी चंद को हिसाब करने का बहाना किया और बिरदी चंद को साथ लेकर चला गया। बाद में बिरदी चंद को बंधक बना लिया और उसके परिजनों से रुपए वसूलने की डिमांड की। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Updated on:
21 Nov 2022 10:30 pm
Published on:
20 Nov 2022 09:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर