
Businessman kidnapped in jaipur : Police success in few hours
जयपुर
विधायकपुरी थाना पुलिस ( jaipur police ) ने प्रोपर्टी व्यवसायी का अपहरण ( businessman kidnapped in jaipur ) करने वाले चार जनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में खास बात यह है कि टीम ने कॉल डिटेल के आधार पर मामला दर्ज करने के चार घंटे बाद ही चार आरोपियों को गिरफ्तार और अपहृत को दस्तयाब कर लिया है।
यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )
डीसीपी (दक्षिण) योगेश दाधीच ने बताया कि इस संबंध में आमीर आजाद ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता आजाद हुसैन 6 दिसंबर को अपने घर से बैंक के काम से सुभाष मार्ग अंहिसा सर्किल गए थे। काफी देर तक जब वह नहीं आए तो एक फोन से कॉल कर बताया कि मुझे कुछ लोगों ने सुभाष मार्ग से अपहरण कर कोटपूतली हाइवे पर एक होटल में बंधक बना रखा है और पैसे मांगने के नाम पर यातनाएं दे रहे हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित की।
इस तरह टीम ने किया दस्तयाब ( Businessman kidnapped in Rajasthan )
टीम ने कॉल डिटेल के आधार पर मामला दर्ज होने के चार घंटे बाद ही पुलिस थाना पनियाला मोड जयपुर ग्रामीण से मदद लेकर एक होटल से आजाद हुसैन को दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अपहरणकर्ता अलवर निवासी धर्मवीर, कोटपूतली निवासी सुभाष, सुणाराम और बानसूर अलवर निवासी भानसिंह को को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुछ आरोपी भागने में फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Updated on:
7 Dec 2019, 11:56 PM IST
Published on:
7 Dec 2019, 11:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.