11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणधीर सिंह भींडर बोले—भाजपा नेता का फोन आया कि दीपेन्द्र को टिकट दें, आप साथ रहोगे क्या?

  - जनता सेना की बैठक में रणधीर सिंह ने पूछा कार्यकर्ताओं से
less than 1 minute read
Google source verification
रणधीर सिंह भींडर बोले—भाजपा नेता का फोन आया कि दीपेन्द्र को टिकट दें, आप साथ रहोगे क्या?

रणधीर सिंह भींडर बोले—भाजपा नेता का फोन आया कि दीपेन्द्र को टिकट दें, आप साथ रहोगे क्या?



जयपुर, भीण्डर। उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नामांकन से पहले जनता सेना राजस्थान के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार रात भीण्डर राजमहल में हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि एक भाजपा नेता का फोन आया कि दीपेन्द्र कुंवर (भींडर की पत्नी) को दें टिकट तो आप साथ रहेंगे क्या? कार्यकर्ताओं ने हाथ लहरा कर कहा कि हम सभी कांग्रेस विरोधी विचारधारा के हैं, और आपके साथ हैं और हमेशा आपके साथ रहेंगे।
सभा में भीण्डर ने कहा कि विधानसभा के 200 विधायकों में से कुछ को दिल्ली में पहचानते हैं लेकिन मैं इस बैठक से कटारिया को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे दिल्ली तक पहचान दिलाई। भींडर ने कहा कि 7 अक्टूबर को नामांकन के लिए जाएंगे, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी रैली निकालने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, हमने पुछा कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं तो उन पर भी यही नियम लागू होंगे क्या? अधिकारी ने सभा की अनुमति की बात कही। भींडर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नामांकन के बाद वल्लभनगर में सभा होगी। बैठक को संभाग प्रभारी हरिसिंह कुराबड़, देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत, प्रदेश जनता सेना युवा अध्यक्ष जीवन मेनारिया आदि ने सम्बोधित किया।