
Union Home Minister Amit Shah will address the gathering in Jodhpur on Citizenship Amendment Act
जयपुर
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) मसले पर कांग्रेस को जवाब देने के लिए भाजपा 5 जनवरी से घर घर जाकर जन जागरण करेगी। पार्टी आलाकमान ने इसके लिए केन्द्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी दी है। जयपुर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसकी शुरुआत करेगी तो उदयपुर में अर्जुन राम मेघवाल और जोधपुर में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत घर घर जाएंगे।
इससे पहले कल जोधपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एलान कर दिया था कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मोदी सरकार एक भी इंच पीछे नहीं हटेगी चाहे पूरा विपक्ष एक हो जाए। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल नागरिकता कानून का विरोध कर रहे है। ऐसे में भाजपा पूरे देश में ये जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है।
कानून की देंगे जानकारी— इस अभियान के तहत भाजपा नेता पूरे देश में तीन करोड़ लोगों से संपर्क करेंगे और ये बताएंगे कि ये कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं है बल्कि नागरिकता देने के लिए है। भाजपा ने अपने सभी नेताओं को ये कह दिया है कि कांग्रेस की ओर से जो आरोप या भ्रम फैलाया जा रहा है उसका मुंहतोड़ जवाब देना है। इस दौरान बूथ स्तर पर भी संपर्क अभियान शुरू होगा। इसके तहत पम्पलेट वितरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
यहीं नहीं 6 से 10 जनवरी तक विचार गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा। अभियान में अल्पसंख्यक समाज पर विशेष फोकस रखा जाएगा। अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 25 लाख लोगों से जनसंपर्क करने की योजना है। इससे पहले कांग्रेस ने जयपुर में शांति मार्च और एक अन्य पैदल मार्च निकाला था तो भाजपा ने भी पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस पर पलटवार किया था।
Published on:
04 Jan 2020 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
