चंद्रयान -3की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर वैशाली नगर आम्रपाली सर्किल पर स्थानीय व्यापारियों ने चंद्रयान-3 की प्रतिकृति का केक काट जश्न मनाया। बाद में आम्रपाली सर्कल पर तिरंगे लहराए गए। इस दौरान पार्षद अक्षत खूंटेटा के अलावा व्यापारी मुकेश यादव, सुरेंद्र शर्मा, शैलेंद्र सिंह रावत, किशन लाल गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता,शंकर, किशन खंडेलवाल, साभिर, दानिश, विकास तिवारी मौजूद रहे।